Saturday, 18 April 2020

जीवन में सफल कैसे बने How Success In Life

How Success In Life a hindi motivational story एक गाँव में रामू नाम का लड़का रहता था | वह बेरोजगारी की वजह से काफी परेशान था | उसे कुछ समझ नही आ रहा था की वो क्या करे | एक दिन काम की तलाश में बाहर गया | उसकी मुलाकात लकड़ी के व्यपारी से हुई और रामू को लकड़ी काटने की नौकरी मिल गयी | वह नौकरी पाने से काफी उत्साहित था ।

Jivan Mein Safal Kaise Hote Hain

उसने पहले दिन सुबह उठकर अपनी कुल्हाड़ी लिया और जंगल में जाकर लकड़ी काटना प्रारंभ कर दिया सायं  होने तक रामू ने ३० पेड़ काट दिए | मालिक उसकी मेहनत देखकर बहुत खुश हुआ और उसे शाबासी देने लगा | अब रामू को बहुत ही अच्छा लगा |

उसने फिर दुसरे दिन सुबह उठकर अपना काम प्रारम्भ किया लेकिन उसने दुसरे दिन साय तक २५ पेड़ ही काट पाए | इस बात से वह दुखी हुआ | अब तीसरे दिन भी सुबह से साय तक लकड़ी काटने के बाद उसने २२ पेड़ ही काट पाए | वह इस बात से बहुत ही दुखी हुआ और मालिक से कहने लगा की -

"मै सुबह से साम तक उतनी ही मेहनत करके पेड़ काटता जितना की पहले दिन मैंने किया था, फिर भी पहले दिन से कम पेड़ काट पता हूँ |" रामू की इतनी बात सुनकर व्यापारी मुस्कराते हुए बोला - "अपनी कुल्हाड़ी को पहली बार धार कब दिया था ?"


रामू बोला - " धार ! मै तो पूरा समय लकड़ी काटते
हुए बिता देता हु मुझे तो कुल्हाड़ी पर धार देने के लिए समय ही नही मिलाता |" तो व्यापारी ने कहा बस इसी कारण पेड़ो की संख्या कम होती जा रही है |"

  शिक्षा -

दोस्तों आप दिन रात मेहनत करते हो, सफल होने के लिए, लेकिन जब तक आप अपनी कुल्हाड़ी रूपी skills को improve नही करते तब तक आपको सफलता नही मिल सकती है|  Hard work करना गलत बात नही है लेकिन Smart work उससे अच्छा होता है | इसलिए लगातार कठिन परिश्रम के साथ - साथ अपने Skils को भी खरादते रहें |

यदि आपको ये कहानी अच्छी लगी हो तो मेरे फेसबुक पेज को like करें | And अपने email पर new पोस्ट पाने के लिए इस साईट को subscribe करें |

Read Also -

0 comments: